शेयर मंथन में खोजें

मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल और ओडिशा में बारिश होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में एक या दो मध्यम के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की आशंका है। तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रदूषण में मामूली वृद्धि हो सकती है और यह खराब श्रेणी में देखा जायेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, उत्तरी तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो जगह भारी बारिश के साथ मुख्यतः हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। पूर्वोत्तर राज्यों, उत्तर-आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उत्तरी तट पर बना है। तीसरा चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र कोमोरिन पर बना हुआ है। इस मौसमी प्रणाली से एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु और रायलसीमा के तटीय आंध्र प्रदेश तक पहुँच रही है। चौथा चक्रवाती हवाओ का क्षेत्र दक्षिण-महाराष्ट्र और उत्तर कर्नाटक तट से पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। राजस्थान के पश्चिमी भागों के ऊपर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!