शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी के लाभ में 60% की कमी

एनआईआईटी के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 60% की कमी आयी है। कंपनी द्वारा जारी किये गये कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार, इसका कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 13.9 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 5.5 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और यह 2007 की इसी तिमाही के 2.39 अरब रुपये के मुकाबले 17% बढ़ कर 2.79 अरब रुपये हो गयी है।

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 3.28 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.56% की गिरावट के साथ 22.80 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख