शेयर मंथन में खोजें

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) को 2019 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

अभिजीत बनर्जी के साथ ही वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से ये सम्मान दिया गया है।
दरअसल अभिजीत बनर्जी के ही एक अध्ययन पर भारत में विकलांग बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। उनके इस अध्ययन से करीब 50 लाख बच्चे लाभांवित हुए। अर्थशास्त्र में नोबेल पाने वाली इश्तर डूफलो भी हैं, जो यह पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं, जबकि नोबेल जीतने वाली वे दूसरी महिला हैं।
बता दें कि कोलकाता विश्वविद्यालय से 1981 में बीएससी की डिग्री हासिल करने के बाद अभिजीत बनर्जी ने 1983 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए की। इसके बाद 1988 में उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Abhijit Banerjee among three to receive Economics Nobel

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख