शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण-गोवा के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखी जा सकती हैं। जबकि उत्तराखंड, पश्चिमी पंजाब और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी कर्नाटक, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। केरल, उत्तरी तटीय कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, नागालैंड और दक्षिणी असम के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। तटीय ओडिशा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखी गयी।
इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्से सहित छत्तीसगढ़ के हिस्सों के तापमान में भी मामूली कमी देखने को मिली। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पाकिस्तान के उत्तरी भागों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। बिहार के दक्षिणी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा झारखंड और ओडिशा होते हुए तेलंगाना तक जा रही है। एक दूसरा ट्रफ़ रेखा श्रीलंका से उत्तरी केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"