शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में लाली

बैंकों की खराब हालत की चिंताओं के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा और डॉव जोंस में 332 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।  सिटीग्रुप और बैंक ऑफ अमेरिका की दिक्कतों के बीच हालांकि ब्रिटिश सरकार ने रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड को आर्थिक सहायता दी है और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों की चिंता में कमी नहीं दिख रही है।

हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि अनिश्चितता के इस माहौल में कोई भी संकेत सकारात्मक नहीं दिख रहा है, यहाँ तक कि बराक ओबामा का राष्ट्रपति पद की शपथ लेना भी शेयर बाजारों को उत्साहित नहीं कर सका। और तो और, कल आयी डॉव जोंस में गिरावट किसी भी शपथग्रहण के दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 2.23 डॉलर चढ़ कर 38.74 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी। 

आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दि रही है। निक्केई, कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट, हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1-2% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट और ताइवान वेटेड की गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 80-85 अंक नीचे 2715-20 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"