शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं केरल में एक या दो जगह भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और रायलसीमा में बारिश होने की आशंका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
बीते 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा दक्षिण-तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश देखी गयी, जबकि पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश दर्ज हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क बना रहा। पूर्वोत्तर और मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवात बुलबुल दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा पर डिप्रेशन के रूप में बना हुआ है। दूसरी तरफ निम्न दबाव क्षेत्र जल्द ही कमजोर हो जायेगा। गुजरात के दक्षिण और पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर देखा गया है और यह पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक विपरीत चक्रवात बना हुआ है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!