शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली-एनसीआर में बेहद खराब स्थिति में प्रदूषण, पूर्वोत्तर में कम होगी बारिश - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में बारिश में कमी आयेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कुछ भागों में मध्यम से तेज वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी हरियाणा और इससे सटे पंजाब में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। पूर्वी असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिला। देश के मध्य और पूर्वी भागों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आयी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान और कच्छ क्षेत्र में तापमान बढ़ा है। दिल्ली प्रदूषण आज सुबह बेहद खराब स्थिति में पहुँच गया।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर दिखाई दे रहा है। एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश पर विकसित हो गया है।
नागालैंड पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। दक्षिण भारत में खासकर केरल में उत्तर-पूर्वी हवाएँ धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"