शेयर मंथन में खोजें

जनता के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर में और घटी थोक महंगाई दर

सितंबर में 0.33% के मुकाबले अक्टूबर में थोक महंगाई दर (Wholesale Inflation Rate) घट कर 0.16% रह गयी।

विनिर्मित उत्पादों और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के चलते सितंबर की तुलना में अक्टूबर में थोक महंगाई दर और कम हुई। बता दें कि यह थोक महंगाई का 40 महीनों का सबसे निचला स्तर है।
वहीं पिछले साल अक्टूबर में थोक महंगाई दर 5.54% और अगस्त 2019 में 1.08% रही थी।
खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सितंबर में 7.67% के मुकाबले अक्टूबर में 9.80% की बढ़ोतरी हुई, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर 2.35% रही। वहीं विनिर्माण उत्पाद की थोक मुद्रास्फीति -0.84% रही।
वहीं फल-सब्जियों सहित खाद्य उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 4.62% पर पहुँच गयी, जो इसका 16 महीनों का उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख