शेयर मंथन में खोजें

लगातार सातवें हफ्ते नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा फॉरेक्स (Forex)

09 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स 1.710 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 447.81 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया।

यह लगातार सातवाँ सप्ताह रहा, जिसमें फोरेक्स नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँचा। इससे पिछले सप्ताह में फॉरेक्स 3.515 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 446.098 अरब डॉलर हो गया था।
13 अप्रैल 2018 को फॉरेक्स 426.02 अरब डॉलर तक पहुँचा था, जो एक साल से अधिक समय तक रिकॉर्ड बना रहा। जानकारों के मुताबिक 428 अरब डॉलर का फोरेक्स करीब 10 महीनों तक का आयात संभाल सकता है। इस लिहाज से देश के मौजूदा फॉरेक्स से 10 महीनों से ज्यादा समय तक देश का आयात खर्च चल सकता है।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 09 नवंबर 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फॉरेक्स भंडार का सबसे प्रमुख घटक, 2.174 करोड़ डॉलर बढ़ कर 415.828 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स को सबसे अधिक सहारा मिला।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 44.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 26.910 अरब डॉलर हो गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर घट कर 1.44 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.7 करोड़ डॉलर घट कर 3.630 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"