शेयर मंथन में खोजें

लगातार नवें सप्ताह नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा फॉरेक्स (Forex)

22 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स 0.35 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 448.60 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया।

यह लगातार नवाँ सप्ताह रहा, जिसमें फॉरेक्स नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँचा। इससे पिछले हफ्ते में फॉरेक्स 0.44 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 448.25 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँचा था।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के आँकड़ों के मुताबिक 22 नवंबर 2019 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets), जो फॉरेक्स भंडार का सबसे प्रमुख घटक है, बढ़ कर 416.73 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स को सबसे अधिक सहारा मिला। इससे पिछले हफ्ते यह 416.47 अरब डॉलर रहा था।
आरबीआई की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 22 नवंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में बढ़ कर 26.80 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह यह 26.71 अरब डॉलर रहा था। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (SDR) 22 नवंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में 1.44 अरब डॉलर के रहे। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख