शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) पहुँचा 453 अरब डॉलर से ऊपर

छह दिसंबर को समाप्त हुआ सप्ताह लगातार ग्यारहवाँ ऐसा हफ्ता रहा, जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स (Forex) नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।

06 दिसंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में फॉरेक्स 2.34 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 453.42 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँच गया। इससे पिछले सप्ताह में फॉरेक्स 2.484 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 451.08 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक शिखर पर पहुँचा था।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के आँकड़ों के मुताबिक 06 दिसंबर 2019 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets), जो फॉरेक्स भंडार का सबसे प्रमुख घटक है, बढ़ कर 421.26 अरब डॉलर हो गयी, जिससे फॉरेक्स को सबसे अधिक सहारा मिला। इससे पिछले हफ्ते यह 419.37 अरब डॉलर रहा था।
आरबीआई की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 06 दिसंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में बढ़ कर 27.08 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह यह 26.65 अरब डॉलर रहा था। वहीं विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 06 दिसंबर 2019 को समाप्त हफ्ते में 1.44 अरब डॉलर के रहे। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख