शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में 8.4% फिसल गयी यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री: सियाम (SIAM)

साल 2019 के आखिरी महीने में देश में 142,126 यात्री कारों (Passenger Cars) की बिक्री हुई।

जो साल 2018 के दिसंबर महीने में हुई बिक्री के मुकाबले 8.39% की कमी दिखाता है। दिसंबर 2018 में देश में 155,159 यात्री कारों की बिक्री हुई थी। उद्योग संगठन सियाम (SIAM or Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर जारी आँकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2019 में देश में यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री 2,35,786 इकाई रही, जो दिसंबर 2018 की बिक्री के मुकाबले 1.24% की गिरावट दिखाता है। दिसंबर 2018 में देश में 2,38,753 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी।
दिसंबर 2019 में दोपहिया वाहनों (Two-wheelers) की बिक्री बात करें तो यह दिसंबर 2018 की 12,59,007 इकाइयों के मुकाबले साल-दर-साल 16.6% की गिरावट के साथ 10,50,038 इकाइयाँ रही।
सियाम के आँकड़े के अनुसार बीते महीने में देश में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 14,05,776 इकाई रही, जो दिसंबर 2018 की बिक्री के मुकाबले 13.08% की गिरावट दिखाता है। दिसंबर 2018 में देश में कुल 16,17,398 वाहनों की बिक्री हुई थी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!