शेयर मंथन में खोजें

चीन (China) की विकास दर का फिसलना जारी, साल 1990 के बाद से सबसे कम वृद्धि

अमेरिका के साथ व्यापार-युद्ध (Trade War) के बीच चीन (China) की आर्थिक वृद्धि दर कमजोर पड़ती दिखी है।

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में निवेश और माँग को बढ़ाने की कोशिशों के बावजूद विकास दर में धीमापन आया है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक, वहाँ की विकास दर साल 2019 में 6.1% रही है। यह पिछले 29 वर्षों के दौरान सबसे कम विकास दर है। हालाँकि इस बीच फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने साल 2020 के लिए चीन के विकास दर के अपने अनुमान को 5.7% से बढ़ा कर 5.9% कर दिया है।
साल 2018 में चीन के आर्थिक विकास की दर 6.6% रही थी। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख