शेयर मंथन में खोजें

भारत का फॉरेक्स (Forex) अब 476.12 अरब डॉलर के नये उच्चतम स्तर पर

देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फॉरेक्स (Forex) में बढ़ोतरी का क्रम लगातार बरकरार है।

इक्कीस फरवरी 2020 को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 0.029 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 476.122 अरब डॉलर हो गया। यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। इससे पिछले सप्ताह में देश का फॉरेक्स 3.091 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 476.092 अरब डॉलर रहा था।
हालाँकि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के मुताबिक फॉरेक्स की सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets) 21 फरवरी 2020 को समाप्त हुए हफ्ते में 0.490 अरब डॉलर घट कर 441.458 अरब डॉलर रह गयी। इससे पिछले हफ्ते में यह सप्ताह 2.763 अरब डॉलर बढ़ कर 441.949 अरब डॉलर रही थी।
विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 0.004 अरब डॉलर की कमी के साथ 1.426 अरब डॉलर के रहे। इससे पिछले सप्ताह एसडीआर 0.006 अरब डॉलर की कमी के साथ 1.430 अरब डॉलर के रहे थे।
देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) 21 फरवरी को खत्म सप्ताह में 0.539 अरब डॉलर बढ़ कर 29.662 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले हफ्ते यह 0.344 अरब डॉलर बढ़ कर 29.123 अरब डॉलर के रहे थे। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"