शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग शेयरों में आज भी गिरावट

भारतीय शेयर बाजारों में आज बुधवार के कारोबार में भी बैंकिंग शेयरों में कमजोरी का रुख दिख रहा है। बीएसई में सुबह 11.50 बजे बैंकिंग सूचकांक में करीब 2% की कमजोरी है। कल के कारोबार में भी बैंकिंग शेयर दबाव में दिखे थे। निजी क्षेत्र के बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक में 4.28%, फेडरल बैंक में 3.36% और एचडीएफसी बैंक में 2.06% की गिरावट है। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और कॉरपोरेशन बैंक में 2% से अधिक की गिरावट है।

इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और देना बैंक के शेयरों में भी कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!