शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में थोक महँगाई दर में कमी, घट कर 2.26%

महँगाई के मोर्चे से एक राहत की खबर है। थोक महँगाई दर में फरवरी महीने में कमी दर्ज की गयी है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) की ओर से सोमवार को जारी किये गये आँकड़े के मुताबिक, फरवरी 2020 में थोक महँगाई दर घट कर 2.26% रह गयी है। इससे पहले जनवरी 2020 में यह 3.10% और फरवरी 2019 में 2.93% रही थी।
दरअसल इस दौरान मुख्यतः फलों और सब्जियों की कीमत घटने के कारण फरवरी 2020 में थोक महँगाई दर (Wholesale prices-based inflation) घट कर 2.26% रह गयी।
इससे पहले जारी आँकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2020 में खुदरा महँगाई दर (Retail inflation based on consumer price index) भी घट कर 6.58% रह गयी, जो जनवरी 2020 में 68 महीनों के उच्चतम स्तर 7.59% पर पहुँच गयी थी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!