शेयर मंथन में खोजें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में आयी कमी

बाईस अक्टूबर को बीते सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट दर्ज की गयी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से शुक्रवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक 22 अक्टूबर 2021 को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 0.908 अरब डॉलर की कमी के साथ 640.1 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। याद रहे कि तीन सितंबर 2021 को खत्म हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर की शानदार वृद्धि के साथ 642.453 अरब डॉलर हो गया था, जो भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
फॉरेक्स भंडार की सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति (Foreign currency assets) में 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 0.853 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गयी और यह 577.098 अरब डॉलर रह गयी। देश का स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) इस दौरान 0.138 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 38.441 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ (IMF) के साथ भारत का रिजर्व पोजिशन इस दौरान 0.010 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 5.240 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (SDRs) में 0.074 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गयी और ये 19.321 अरब डॉलर के हो गये। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"