शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज को 679 करोड़ रुपये का घाटा

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज को अक्टूबर-दिसंबर,2008 तिमाही में 679.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार,  वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 187.8 करोड़ रुपये था। वर्ष 2008 की चौंथी तिमाही में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज की आमदनी में 6.4% की वृद्धि हुई है। इस वर्ष 2008 के चौंथी तिमाही में कंपनी को 1909.6 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जबकि पिछले 2007 वर्ष की इसी तिमाही में यह 1795.1 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का एबिटा मार्जिन घट कर 5.7% हो गया, जबकि पिछले वर्ष 2007 में यह मार्जिन 16.6% था। भारत में कंपनी की बिक्री में 9% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में इस वर्ष 2008 के चौंथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 374 करोड़ रुपये की हुई, जबकि पिछले 2007 वर्ष की इसी तिमाही में यह 342.7 करोड़ रुपये थी। बीएसई में आज कंपनी के शेयर 8.9% की गिरावट के साथ 186.10 रुपये पर बंद हुआ।  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख