शेयर मंथन में खोजें

सियाम (SIAM) के आँकड़ों में नवंबर में कार, मोटरसाइकल बिक्री धीमी पड़ी

ऑटो बिक्री के आँकड़ों के लिहाज से नवंबर 2021 का महीना काफी सुस्त रहा है। नवंबर में यात्री गाड़ियों की बिक्री 7 साल के निचले स्तर पर आ गयी है।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) यानी सियाम (SIAM) ने नवंबर 2021 में ऑटो बिक्री के आँकड़े आज जारी किये हैं। नवंबर 2021 में यात्री गाड़ियों की बिक्री पिछले साल नवंबर के 2.64 लाख से घट कर 2.15 लाख इकाई की रही। वहीं नवंबर में पैसेंजर कार बिक्री 1.49 लाख से घट कर 1 लाख दर्ज की गयी।
मोटरसाइकिल बिक्री 10 लाख से घट कर 6.9 लाख इकाई पर आ गयी। हालाँकि यूटिलिटी वाहनों (UV) की बिक्री 1.03 लाख से बढ़ कर 1.05 लाख इकाई की रही।
दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 11 साल के निचले स्तर पर आ गयी है। दोपहिया गाड़ियों की कुल बिक्री 16 लाख से घट कर 10 लाख रह गयी। तिपहिया गाड़ियों की बिक्री तो 19 साल के निचले स्तर पर आ गयी है। दोपहिया गाड़ियों का उत्पादन 19 लाख से घट कर 13.6 लाख इकाई दर्ज किया गया। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख