शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 2,650 पर समर्थन

पी के अग्रवाल, प्रेसिडेंट (रिसर्च) बोनांजा पोर्टफोलिओ

कल अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट रही और आज एशियाई शेयर बाजारों में भी कमजोरी है। ऐसे में भारतीय शेयर बाजार ढीले-ढाले ही लग रहे हैं। दूसरी बात यह कि आज के कारोबार के बाद तीन दिनों की छुट्टी है। इस लंबे सप्ताहांत के चलते कोई भी कारोबारी बाजार में अधिक सक्रियता नहीं दिखायेगा। ऐसी स्थिति में बाजारों में कम गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। निफ्टी के लिए नीचे की ओर 2,650 पर समर्थन है और ऊपर की ओर इसके लिए 2,790 पर बाधा दिख रही है। निफ्टी इसी दायरे के बीच रहने की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर ही रहे हैं। ऐसे में इसके नतीजों का कोई खास असर दिखने की संभावना नहीं है। बाजारों में कम गतिविधियों की यह बात रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए भी उतनी ही लागू होती है। रैनबैक्सी के खराब प्रबंधन के मद्देनजर इसके नतीजे खराब रहने की ही संभावना थी। इसमें पहले से ही बिकवाली हो रही है।
शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उन शेयरों में सक्रियता देखने को मिल सकती है, जिनके नतीजे आने वाले हैं। इस संदर्भ में रिलायंस कम्युनिकेशंस और पुंज लॉयड जैसी कंपनियों का नाम लिया जा सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख