शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास के मुनाफे में 10% की कमी

वोल्टास के लाभ में 10% की कमी आयी है। कंपनी का कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 42 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का पीएटी 47 करोड़ रुपये था। वोल्टास ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसकी बिक्री में इस दौरान 29% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 870 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 677 करोड़ रुपये रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.46 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.4% की गिरावट के साथ 41.80 रुपये पर है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!