शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन को 2726.49 करोड़ का ठेका

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कृष्णगंगा जलविद्युत परियोजना का ठेका मिला है। एचसीसी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि एनएचपीसी की ओर से एचसीसी- हालक्रो कंसोर्टियम को 2726.49 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है, जिसके तहत इसे झेलम की सहायक नदी कृष्णगंगा पर 37 मीटर ऊँचा बाँध बनाना है।

साथ ही साथ कंसोर्टियम को 23.5 किमी लंबी नहर और भूमिगत पावरहाउस का भी निर्माण करना है। गौरतलब है कि यह कंसोर्टियम हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी और हालक्रो ग्रुप (यूके-स्थित) से मिल कर बना है। बीएसई में आज दिन के कारोबार में एचसीसी का शेयर भाव 44.75 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.31 बजे 1.4% गिर कर 41.85 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख