शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुए बाजार

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार नीचे खुले। गुरूवार को दिन भर उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहा और सेंसेक्स ने एक बार फिर 10,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया। बीएसई का सेंसेक्स 386 अंकों यानी 3.81% की गिरावट के साथ 9,734 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 102 अंकों यानी 5.48% की तेजी के साथ 2,893 पर बंद हुआ। आज की गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान धातु क्षेत्र, तेल व गैस, टीईसी, आईटी और बैंकिंग क्षेत्रों का रहा। धातु क्षेत्र में जहां आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गयी, वहीं बाकी क्षेत्रों के सूचकांक भी तकरीबन 3-5% की कमजोरी के साथ बंद हुए। बीएसई में रियल्टी और हेल्थकेयर ही ऐसे क्षेत्र रहे, जो कल की तुलना में कुछ मजबूती के साथ बंद हुए। आज सीएनएक्स मिडकैप 2.36% गिर कर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.24% और स्मॉलकैप सूचकांक 2.13% की कमजोरी के साथ बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख