शेयर मंथन में खोजें

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज के लाभ में करीब 49% की बढ़ोतरी

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज के कंसोलिडेटेड मुनाफे मे करीब 49% की वृद्धि हुई है। क्रॉम्पटन समूह का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 123.22 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 82.71 करोड़ रुपये रहा था। क्रॉम्पटन ग्रीव्ज ने बीएसई को दी गयी जानकारी में बताया है कि 23 जनवरी को निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों के लिए 40% (0.80 रुपये प्रति शेयर) अंतरिम लाभांश देने का फैसला लिया गया है। दिसंबर 2008 तिमाही में क्रॉम्पटन को 2158.6 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 1721.32 करोड़ रुपये रही थी।

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.00 बजे इसका शेयर भाव 3.35% की गिरावट के साथ 125.60 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!