शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी का रुख है। आज दिन के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर भाव 139.75 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.31 बजे 2.5% की उछाल के साथ 135.80 रुपये पर था। इस समय सेंसेक्स में 1.16% और बीएसई ऑटो सूचकांक में 1.6% की गिरावट थी।

ऐसी खबर है कि बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित कार नैनो अगले महीने तक बाजार में आ जायेगी। दूसरी ओर टाटा मोटर्स की जगुआर-लैंडरोवर के सीईओ डेविड स्मिथ ने कहा है कि कंपनी को सरकारी धन नहीं चाहिए, बल्कि यह उधारी चाहती है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटिश सरकार ऐसे उपाय करे ताकि ऑटो उद्योग में फिर से पूँजी का प्रवाह सुनिश्चित हो सके। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख