शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 140 अंक नीचे, निफ्टी 36 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 140 अंकों की कमजोरी के साथ 8,674 पर रहा। निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 2,678 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का क्रम शुरू हो गया। दोपहर बाद बाजार में गिरावट बढ़ गयी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 1.58% की  कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.56% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.5% की कमजोरी आयी। बैंकिंग सूचकांक में 4%, धातु सूचकांक में 3.3%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 2.9%, रियल्टी सूचकांक में 2.4%, आईटी में 2%, पीएसयू में 1.9%, टीईसीके में 1.7%, ऑटो में 1.4%, पावर में 1.3% और एफएमसीजी में 1.22%  की गिरावट आयी। आज  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस और हेल्थकेयर सूचकांक में हल्की मजबूती आयी।

यदि सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो  महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.9%, टाटा स्टील में 7%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 6.9%,  रिलायंस कम्युनिकेशंस में 4.5%, एसबीआई में  4.3%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.7%, लार्सन एंड टुब्रो में 3.5%, बीएचईएल में 3.4%, ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 3.3% और एसीसी में 3.2% की गिरावट आयी। सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस, डीएलएफ, विप्रो, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टाटा पावर में कमजोरी रही।  आज टाटा मोटर्स में 1.8%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.9%, रैनबैक्सी लेबोरेटरीज में 0.7% और एनटीपीसी में 0.3% की मजबूती आयी।

बैंकिंग सूचकांक में 4% की गिरावट आयी। इस क्षेत्र में केनरा बैंक में 14.7%, ओरियंटल बैंक में 7.9%, ऐक्सिस बैंक में 7.6% और कोटेक महिंद्रा बैंक में 7.4% की कमजोरी आयी।

धातु  सूचकांक में 3.3% की कमजोरी आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट वेलस्पन गुजरात में रही, जो कि 8.20 रुपये या 10% की कमी के साथ 72.60 रुपये पर रहा। टाटा स्टील में 7.7%, जेएसडब्लू स्टील में 4.5%, जय कॉप में 3.9%, नेशनल एल्युमिनियम में 3.6%, जिंदल स्टील में 3.5% और सेसा गोवा में 3.3% की गिरावट आयी।

रियल्टी  सूचकांक में आज 2.4% की कमजोरी आयी। इस क्षेत्र में  एचडीआईएल में 6.6%, पार्श्वनाथ डेवलपर्स में 6%, अंसल इन्फ्रा में 5%, अनंत राज इंडस्ट्रीज में 4.9%, और  यूनिटेक में 4.8% की गिरावट आयी।

आईटी सूचकांक में 2% की गिरावट रही। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट रोल्टा इंडिया में रही, जो कि 7.30 रुपये या 9% की कमी के साथ 73.60 रुपये पर रहा। टेक महिंद्रा में 8%, एचसीएल टेक्नॉलॉजीज में 4.8%, ऐपटेक में 2.6%, टीसीएस में 2.1%, इन्फोसिस में 2% और विप्रो में 1.7% की गिरावट आयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख