शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा के लाभ में 12% की वृद्धि

टेक महिंद्रा के लाभ में 12% की वृद्धि हुई है। इसके कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार, कंपनी का शुद्ध लाभ वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही में 222.87 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 199.60 करोड़ रुपये रहा था। वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की आमदनी में 17% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2008 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 1132.20 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जबकि पिछले 2007 वर्ष की इसी तिमाही में यह 970.40 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में आज कंपनी के शेयर 8% की गिरावट के साथ 210.15 रुपये पर बंद हुआ।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!