शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में 39 अंकों की बढ़त

मिली-जुली खबरों के बीच सोमवार को दिन भर अमेरिकी शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव होता रहा। आखिरकार डॉव जोंस 39 अंकों की बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुआ। एक ओर किटरपिलर जैसी बड़ी कंपनी ने चौथी तिमाही में अपनी कारोबारी सेहत बिगड़ने की खबर दी, दूसरी ओर उसने 20,000 कर्मचारियों को निकालने की भी घोषणा कर दी। कंपनी के लाभ में चौथी तिमाही में 32% की कमी आयी है।

दवा निर्माता कंपनी फिजर ने भी लगभग 8,000 कर्मचारियों को निकालने की बात कही है। हालांकि इसने प्रमुख दवा कंपनी वीथ को 68 अरब डॉलर में खरीदने की भी घोषणा की है। होम डिपो, स्प्रिंट नेक्सटेल, टेक्सास इन्स्ट्रुमेंट्स और जनरल मोटर्स ने भी छँटनी करने की बात कही है। अच्छी खबर यह है कि बने-बनाये घरों की बिक्री में दिसंबर में महीने-दर-महीने के आधार पर 6.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.74 डॉलर गिर कर 45.73 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज मंगलवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त दिख रही है। निक्केई में तकरीबन 3.5% की उछाल है, जबकि जकार्ता कंपोजिट में 1% से अधिक की बढ़त है। लूनर न्यू ईयर की छुट्टी की वजह से हांगकांग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान और चीन के शेयर बाजार बंद हैं।   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख