शेयर मंथन में खोजें

ब्याज दरों में कटौती की जा सकती थी- फिक्की

उद्योग संगठन फिक्की ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आज घोषित की गयी मौद्रिक नीति पर निराशा व्यक्त की है। फिक्की ने कहा है कि इस स्थिति में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती थी, जब आरबीआई स्वयं यह स्वीकार कर रही है कि मार्च तक महँगाई दर घट कर 3% तक आ जाने की संभावना है। फिक्की ने कहा है कि यदि इन स्थितियों में ब्याज दरों में कटौती की जाती, तो निश्चित तौर पर सरकार और आरबीआई द्वारा किये गये पिछले उपायों को और बल मिलता। उद्योग संगठन ने म्युचुअल फंडों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए नकदी की सहायता को 30 मार्च 2009 से बढ़ा कर 30 सितंबर 2009 तक किये जाने का स्वागत किया है।

 इसने उम्मीद जतायी है कि यह सहायता मार्च 2010 तक जारी रहेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख