शेयर मंथन में खोजें

जून में जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

जून में गुड्स ऐंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी (GST) कलेक्शन में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून में जीएसटी मई के 1.57 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि अभी तक का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

 मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन लगातार 15 महीने से 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वहीं ग्रॉस आय जीएसटी देश में शुरू होने से लगातार ऐसा चौथा महीना है जब 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।आज जीएसटी शुरू होने के छठे साल की वर्षगांठ है। भारत में अप्रत्यक्ष टैक्स के क्षेत्र में जीएसटी एक काफी अहम शुरुआत है। भारत जैसे देश में जहां पर मल्टीपल टैक्स सिस्टम थे वहां पर इन सबको एक सिंगल सिस्टम में लाना किसी चुनौती से कम नहीं था। जून में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में सीसीएसटी (CGST) 31,013 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (SGST) 38,292 करोड़ रुपये तो वहीं आईजीएसटी (IGST) 80,292 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा है। इसमें 39,035 करोड़ रुपये का सामानों का आयात भी शामिल है। साथ ही 11,900 करोड़ रुपये का सेस यानी उपकर है। इसमें 1028 करोड़ रुपये का टैक्स सामानों के आयात पर वसूला जाने वाला टैक्स भी शामिल है। जीएसटी कानून में लगातार सुधार होने, एमनेस्टी स्कीम और टैक्स चोरी रोकने के उपायों से बेहतरीन नतीजा देखने को मिला है।

(शेयर मंथन, 01 जुलाई,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख