शेयर मंथन में खोजें

सत्यम में 21% से अधिक की उछाल

satyam computerबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के शेयर भाव में 21.36% की उछाल दर्ज की गयी। दिन के कारोबार में एक समय 49.90 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव आज के कारोबार के अंत में 47.15 रुपये पर रहा। बीते शुक्रवार को लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सत्यम के 8% से कुछ ज्यादा शेयर खरीद कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 12% कर ली थी। जानकारों के अनुसार एलएंडटी की ओर से ऐसे संकेत हैं कि सत्यम में इसकी हिस्सेदारी और भी बढ़ सकती है। 

आज के कारोबार में एलएंडटी का शेयर 0.41% की गिरावट के साथ 638.20 रुपये पर रहा।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख