शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 70.9% घटा

दवा निर्माण क्षेत्र की कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा के मुनाफे में 70.9% की कमी आयी है। कंपनी द्वारा घोषित किये गये कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार कंपनी का कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 81.43 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का पीएटी 280.02 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इस दौरान इसकी आय में भी कमी आयी है।

दिसंबर 2008 में खत्म तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा की आय 590.62 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 682.11 करोड़ रुपये रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 181.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 7.22% की गिरावट के साथ 188.15 रुपये पर रहा। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!