शेयर मंथन में खोजें

एडुकॉम्प सॉल्यूशंस के लाभ में 61.4% की वृद्धि

एडुकॉम्प सॉल्यूशंस के कंसोलिडेटेड लाभ में 61.4% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी द्वारा घोषित किये गये कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार कंपनी का कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 31.83 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का पीएटी 19.72 करोड़ रुपये था। हालांकि एडुकॉम्प सॉल्यूशंस की आमदनी में इस दौरान बढ़ोतरी हुई है।

साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 191.13 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 88.26 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 1.53% की कमजोरी के साथ 1720.70 रुपये पर रहा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!