शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी ने बढ़ायी कीमतें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनी द्वारा नवंबर 2008 में लांच की गयी ए-स्टार के सभी वैरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की वृद्धि की गयी है। स्विफ्ट डिजायर के सभी वैरिएंट की कीमत 6,000 रुपये बढ़ायी गयी है, जबकि एसएक्सफोर सेडान के सभी वैरिएंट अब 9,000 रुपये महँगे हो जायेंगे। इसके अलावा स्विफ्ट पेट्रोल एलएक्सआई, स्विफ्ट वीएक्सआई और स्विफ्ट जेडएक्सआई की कीमतें भी बढ़ायी गयी हैं। ये सारी कीमतें दिल्ली के बाजार के हिसाब से दी गयी हैं। कीमतों में बढ़ोतरी का यह फैसला आज यानी मंगलवार से ही लागू हो गया है। ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि मारुति 800, ओम्नी, आल्टो, वैगनॉर, जेन ऑस्टिलो, जिप्सी, वर्सा और ग्रैंड विटारा की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि मारुति सुजुकी की बिक्री में दिसंबर 2008 में 10% की गिरावट दर्ज की गयी थी। हालांकि इसके ए-3 सेगमेंट कारों की बिक्री में 98% की बढ़त दर्ज की गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख