शेयर मंथन में खोजें

सत्यम ने गोल्डमैन और एवेंडस को बनाया निवेश बैंकर

satyam computerसत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की 26 और 27 जनवरी को चली दो दिनों की बैठकों के बाद भी कंपनी के नये सीईओ और सीएफओ की नियुक्तियों पर फैसला नहीं हो सका है। हालाँकि सत्यम के निदेशक बोर्ड ने आज गोल्डमैन सैक्स और एवेंडस को विभिन्न रणनीतिक विकल्पों की तलाश करने के लिए निवेश बैंकर नियुक्त करने का ऐलान किया। कंपनी ने इन्हें रणनीतिक निवेशक की तलाश करने, इच्छुक निवेशकों से आशय-पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) हासिल करने और इस प्रक्रिया के बारे में उचित पारदर्शी तरीका अपनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके अलावा सत्यम ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) को प्रबंधकीय सलाहकार (मैनेजमेंट ऐडवाइजर) बनाने का फैसला किया है। इसने यह भी साफ किया है कि कर्मचारियों को जनवरी के वेतन का भुगतान समय पर किया जायेगा। लेकिन जिस बात पर पूरे बाजार की नजर थी, वह फैसला लगातार दो दिनों की बोर्ड बैठकों के बाद भी नहीं हो सका। कंपनी सीईओ और सीएफओ की नियुक्ति के बारे में किसी फैसले पर अभी नहीं पहुँच सकी है। हालाँकि पहले ऐसे संकेत मिल रहे थे कि इन बैठकों में यह महत्वपूर्ण फैसला किया जा सकता है। आज की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता टी एन मनोहरन ने की, जो आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!