शेयर मंथन में खोजें

बीईएल को 2282.06 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न डीपीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मंगलवार (13 फरवरी 2024) को भारतीय नौसेना के साथ 2,167.47 करोड़ रुपये के मूल्य के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है।

बीईएल ने ऑन-बोर्ड युद्धपोत के उपयोग के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ईडबल्यू सूट की आपूर्ति के लिए यह करार किया है। इसे बीईएल की आत्मनिर्भर भारत पहल की दिशा में एक बड़ी छलाँग माना जा रहा है।
कंपनी को 30 जनवरी 2024 को अंतिम प्रकटीकरण के बाद से 114.59 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आदेश भी प्राप्त हुए हैं। ये आदेश एसडीआर, एचडी वीएलएफ रिसीवर, ईवीएम आदि की आपूर्ति से संबंधित हैं। उपर्युक्त के साथ, चालू वित्तीय वर्ष में बीईएल को रु. 30,776.06 करोड़ के संचयी आदेश प्राप्त हुए हैं।

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!