शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड के लाभ में मामूली कमी

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुनाफे में 3.1% की मामूली कमी आयी है। कंपनी का कर-पश्चात-लाभ (पीएटी) अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 372.35 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का पीएटी 384.28 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान पावर ग्रिड की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2008 में खत्म तिमाही में कंपनी की आय 1562.67 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 1184.77 करोड़ रुपये रही थी।

 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 88.35 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह 11.58 बजे करीब 2% की गिरावट के साथ 89.10 रुपये था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख