शेयर मंथन में खोजें

पेटीएम का स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर, वेंचुरा सिक्योरिटीज ने दिया 1444 रुपये का लक्ष्य

घरेलू ब्रोकरेज कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटीज ने ऑन लाइन पेमेंट ऐप पेटीएम (One 97 Communications Ltd) शेयरों के भाव अगले 24 महीनों में दोगुने होने का भरोसा जताया है। ब्रोकिंग कंपनी ने अपने रिसर्च नोट के साथ इसके मल्टीबैगर बनने की भविष्यवाणी की है।

ब्रोकरेज कंपनी ने बेस केस अनुमानों के आधार पर कहा है कि ऑनलाइन भुगतान एप कंपनी के शेयरों की कीमत अगले 24 महीनों में 1170 रुपये तक पहुँच सकती है। उसने जहाँ तेजी के परिदृश्य में इसके प्रति शेयर भाव 1444 रुपये के स्तर तक जाने की संभावना जतायी है, जो इसके मूल्य में तीन गुना उछान की तरफ इशारा करते हैं। वहीं, मंदी के परिदृश्य में इसका मूल्य 870 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकते हैं।

वेंचुरा सिक्योरिटीज ने कहा, ‘अपनी मुख्य भुगतान सेवाओं और वित्तीय सेवाओं में विस्तार पर स्पष्ट फोकस के साथ पेटीएम बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।’ इसके सहयोगी पेटीएम पेमेंट बैंक (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सख्ती के बावजूद वेंचुरा ने पेटीएमए के कारोबारी मॉडल को मजबूत और तकनीक को स्वण मानक बताया है।

वेंचुरा को वित्त वर्ष-2024 से 2027 के बीच पेटीएम की आय में 14.1% के सीएजीआर की दर से 14,531 करोड़ रुपये तक इजाफा होने की उम्मीद है। इस अवधि में उसका योगदान लाभ 15.6% बढ़कर 8,301 करोड़ रुपये और पूर्व-ईएसओपी एबिटा 54.5% बढ़कर 1,829 करोड़ रुपये होगा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर आज 554.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इसमें 16.50 रुपये की बढ़त आयी और ये 3.07% की तेजी देखने को मिली।

(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख