शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम के लाभ में 174% की वृद्धि, शेयर चढ़े

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के लाभ में 174% की वृद्धि दर्ज की गयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 799.84 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 291.30 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 387.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 2.55 बजे 1.7% की उछाल के साथ 385.05 रुपये पर था।

इस दौरान कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में इसे 32184.63 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 29258.48 करोड़ रुपये रही थी।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख