शेयर मंथन में खोजें

आईजीआई के आईपीओ की ग्रे मार्केट में धूम, निवेशक शुक्रवार से लगा सकेंगे पैसे

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड (आईजीआई) का आईपीओ 13 दिसंबर (शुक्रवार) को खुलने वाला है, जिसमें 17 दिसंबर तक पैसे लगाये जा सकेंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 397 रुपये से 417 रुपये प्रति शेयर तय कर दिया गया है। इस आईपीओ के लिए न्यूनतम लॉट साइज 35 शेयरों का है और खुदरा निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,595 रुपये लगाने होंगे।

20 दिसंबर को हो सकती है लिस्टिंग

यह 4,225 करोड़ का एक बुक-बिल्ट इश्यू है जो 1475 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 2750 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है। इस आईपीओ में शेयरों का आवंटन और धन वापसी एक ही दिन 19 दिसंबर को हो सकता है। वहीं, कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 20 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

इस इश्यू का 75% हिस्सा योग्य संस्थागत क्रेता (क्यूआईपी) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 15% गैर-संस्थागत निवेशकों और बाकी 10% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। निवेशक न्यूनतम 35 शेयरों के बाद 35 के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। बाजार स्रोतों के मुताबिक, आईजीआई के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 111 रुपये पर है। आधार मूल्य  की ऊपरी मूल्य सीमा 417 रुपये को देखते हुये इसके शेयर के 528 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद है, जो करीब 27% का प्रीमियम है।

कंपनी ने प्रवर्तक और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आईजीआई बेल्जियम और आईजीआई नीदरलैंड समूह के अधिग्रहण के लिए फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने इसकी जानकारी आरएचपी में दी है। आईजीआई प्राकृतिक हीरे, लैब में बनाए गए हीरे, जड़ाऊ आभूषण और रंगीन पत्थरों के प्रमाणन और मान्यता से संबंधित सेवाएँ प्रदान करता है। वैश्विक बाजार में इस कंपनी की हिस्सेदारी करीब 33% है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 326 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

(शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख