शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में आरआईएल का मुनाफा 7.3% और आय 6.7% बढ़े, खुदरा कारोबार का प्रदर्शन अच्छा

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपने तीसरे तिमाही नतीजे पेश कर दिये हैं। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में 7.3% और आय में 6.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

आरआईएल के तीसरे तिमाही के नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीसरे तिमाही में कंसोलिडेटेड आय 6.7% बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये हो गई है जो पिछले साल इसी तिमाही में 2.25 लाख करोड़ रुपये थी। इसी तरह कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा भी 7.3% बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 17,265 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिटा भी 7.7% बढ़ा है। ये 40,656 करोड़ रुपये से बढ़कर 43,789 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है। कंपनी का एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 18.1% से बढ़कर 18.3% हो गया है।

कंपनी का ओ2सी भी बढ़ा

तीसरी तिमाही में कंपनी ने ओ2सी कारोबार में भी बढ़त दर्ज की है। इस तिमाही ओ2सी कारोबार से आय 1.41 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। ओ2सी एबिटा भी साल दर साल 14,064 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,402 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है। हालाँकि ओ2सी एबिटा मार्जिन में इस तिमाही थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में ओ2सी एबिटा मार्जिन साल दर साल 10% से घटकर 9.6% पर आ गया है। 

कैसा रहा तेल और गैस कारोबार का प्रदर्शन?

तिसरी तिमाही में कंपनी के तेल और गैस कारोबार में थोड़ा दबाव देखने को मिला है। इस तिमाही कंपनी ऑयल ऐंड गैस कारोबार से आय सालाना आधार पर 6,719 करोड़ रुपये से घटकर 6,370 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। इस कारोबार का एबिटा भी घटकर 5,565 करोड़ रुपये पर आ गया है जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,804 करोड़ रुपये पर था। हालाँकि एबिटा मार्जिन साल दर साल 86.4% से बढ़कर 87.4 % हो गया है।

खुदरा कारोबार का प्रदर्शन?

तिसरी तिमाही में कंपनी के रिटेल कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी की आय 83040 करोड़ रुपये से बढ़कर सालाना आधार पर 90351 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। ये आय में 8.80% की बढ़त है। इसी तरह एबिटा भी साल दर साल 6,271 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,840 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन बिना बदलाव के 7.6% पर रहा।

(शेयर मंथन, 18 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख