शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ायीं ब्याज दरें, जानें डिटेल

नये साल में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) की दरों में बदलाव करने की घोषणा की है। संशोधित ब्याज दरें 20 जनवरी से लागू हो गयी हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह बदलाव 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिए किया गया है।

बैंक 3  करोड़ रुपये तक की एफडी पर ग्राहकों को 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस राशि पर 8.60% तक का ब्याज मिलेगा। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा जमा करने पर आपको 3.75% से 8.10% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने के लिए जमा करने पर मिलेगा, जो कि 8.10% है।

अगर आप 1 महीने के लिए पैसा जमा करते हैं तो आपको 3.75% ब्याज मिलेगा, लेकिन अगर आप 1 साल के लिए पैसा जमा करते हैं तो आपको 7.25% ब्याज मिलेगा। यह बैंक 1 महीने 16 दिन से लेकर 3 महीने तक की अवधि पर 5.50% और 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक की अवधि पर 6% का ब्याज दे रहा है।

इसके अलावा, बैंक 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक की अवधि पर 7.85% ब्याज और 15 महीने एक दिन से लेकर 18 महीने से कम तक की अवधि पर 7.5% का ब्याज दे रहा है। वहीं 18 महीने की अवधि वाली एफडी पर सबसे अधिक 8.10 % का ब्याज दिया जा रहा है। 18 महीने एक दिन से लेकर 24 महीने तक की अवधि पर 7.75%, 24 महीने एक दिन से लेकर 45 महीने तक की अवधि पर 7.50% और 45 महीने एक दिन से लेकर 120 महीने तक की अवधि पर 7.25 % मिलेगा।

(शेयर मंथन, 22 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख