शेयर मंथन में खोजें

खरीदना चाहते हैं अपना घर? पत्नी के नाम पर लें प्रॉपर्टी, होंगे कई फायदे

अपनी जमा पूँजी से घर खरीदना हर किसी की सपना होता है। लेकिन उसके लिए सिर्फ बचत काफी नहीं होती है, बल्कि सही जानकारी और योजना का होना भी जरूरी होता है। अगर आप भी अपना घर खरीदना चाहते हैं तो इसे अपनी पत्नी के नाम पर खरीदकर लाभ उठा सकते हैं।

केंद्र सरकार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है जिसमें महिलाओं को कई चीजों में छूट मिलती है। सरकार महिला प्रॉपर्टी खरीदार के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देती है। ऐसे में अगर आप अपने लिए घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पत्नी के नाम पर खरीदने से इसका फायदा मिल सकता है।

लोन के वक्त भी फायदा

प्रॉपर्टी पत्नी के नाम पर खरीदने का फायदा सबसे ज्यादा तब होगा जब इसके लिए लोन लेने की जरूरत पड़ेगी। उस वक्त ब्याज कम देना पड़ेगा। भारत में कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियाँ महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रही हैं।

स्टांप ड्यूटी में बचेंगे पैसे

घर खरीदते समय कई कागजी कार्रवाई करनी होती है। इसके लिए आपको स्टांप ड्यूटी चुकानी होती है, जिसमें काफी पैसे लग जाते हैं। भारत में कई राज्य ऐसे हैं जहाँ महिलाओं को कम स्टांप ड्यूटी चुकानी होती है। इस तरह एक और फायदा आपको मिल सकता है।

प्रॉपर्टी से संबंधित टैक्स पर भी छूट

महिलाओं को प्रॉपर्टी से संबंधित टैक्स पर भी छूट मिलती है, जो नगर निगम द्वारा दी जाती है। हालाँकि टैक्स का फायदा आपको तभी मिलता है, जब वो प्रॉपर्टी महिला के नाम पर होगी। अगर महिला के नाम पर प्रॉपर्टी हो तो इससे भी उसकी आर्थिक सुरक्षा में काफी मजबूती होती है और वह आत्मनिर्भर होती है।

(शेयर मंथन, 11 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख