शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने लगातार 5वीं तिमाही में नहीं बदली पीपीएफ, एनएससी और सुकन्या समृद्धी की ब्याज दर

सरकार ने पीपीएफ, एसएसीएसएस या सुकन्या समृद्धी योजना की ब्याज दरों को तय कर दिया है। सरकार ने नये वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। इन योजनाओं की ब्याज दरों में लगातार 5 तिमाहियों से कोई बदलाव नहीं किया है। 

छोटी बचत योजनाओं की नहीं बदली दर

वित्त मंत्रालय ने इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक पीपीएफ, एनएससी और सुकन्या समृद्धी जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये फैसला नए वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती 3 महीनों यानी 1 अप्रैल- 30 जून के लिए लिया गया है। यानी ब्याज दरें जस की तस बनी रहेंगी। लगातार पाँचवीं तिमाही में सरकार ने इन बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

किस पर कितना मिलेगा ब्याज?
सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पब्लिक प्रॉविडेंड फंड पर पहले की ही तरह 7.1%, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 7.7% की दर से ब्याज मिलेगा। उसी तरह दूसरी बचत योजानाएँ जैसे सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम और सुकन्या समृद्दी योजना में 8.2% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, किसान विकास पत्र पर 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा।

हर 3 महीने में तय होती है दर
सरकार हर 3 महीने में इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है और इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाता है। इससे पहले सरकार ने जनवरी- मार्च 2024 की तिमाही में कुछ बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया था। उस समय 3 साल की एफडी स्कीम पर ब्याज दरों कों 7% से बढ़ाकर 7.1% किया गया था। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में भी मिलने वाली ब्याज दर को 8% से बढ़ाकर 8.2% किया गया था। सरकार ने अप्रैल 2024 के बाद से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

किसपर मिलेगा कितना ब्याज?

बचत योजना ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम अकाउंट 4%

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग अकाउंट 6.7%

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 7.4%

पोस्ट ऑफिस एफडी (1 साल) 6.9%

पोस्ट ऑफिस एफडी (2 साल) 7%

पोस्ट ऑफिस एफडी (3 साल) 7.1%

पोस्ट ऑफिस एफडी (5 साल) 7.5%

किसान विकास पत्र (केवीपी) 7.5%

पब्लिक प्रॉविडेंड फंड (पीपीएफ) 7.1%

सुकन्या समृद्धि योजना 8.2%

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 7.7%

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) 8.2%

(शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख