शेयर मंथन में खोजें

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा है 8.2% का तगड़ा ब्याज

बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना लोगों की छोटी बचत को समय आने पर बड़ा बनाने का जरिया है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना की मदद से बेटी की शादी से लेकर पढ़ाई के लिए आसानी से पैसे जोड़ सकते हैं। इस योजना में निवेश पर साल में 8.2% चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। 

क्या है सुकन्या योजना

पोस्ट ऑफिस की इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों के नाम पर निवेश शुरू किया जा सकता है। इस योजना में खाता खोलने के बाद 15 साल तक निवेश किया जा सकता है, जिसके बाद 21 साल की उम्र में यह योजना परिपक्व हो जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज की हर तीन महीने में समीक्षा की जाती है।

कितना मिलेगा ब्याज

इसके तहत एक साल में निवेश किए गये पैसों पर साल में 8.2% चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। अगर आप सुकन्या समृद्धि खाते में हर महीने 1,000 रुपये जमा कराते हैं, तो 15 साल में कुल निवेश राशि 1,80,000 रुपये हो जायेगी। अगर मैच्योरिटी पर ब्याज दर 8.2% भी मानकर चलें तो बेटी के लिए 5,39,000 रुपये का फंड तैयार हो जायेगा।

मिलेंगे कई फायदे

इस योजना के तहत इनकम टैक्स में 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट भी मिलती है। इस योजना के तहत 1,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हर साल निवेश किये जा सकते हैं। इसमें खाता खुलवाते वक्त आपकी बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिये। बता दें कि इस स्कीम के तहत एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है।

(शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!