शेयर मंथन में खोजें

इन सरकारी योजनाओं में मिलता है टैक्स फ्री रिटर्न, क्या आपने भी किया है निवेश?

आजकल निवेश करने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, जहाँ से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालाँकि, शेयर बाजार से जुड़े निवेश में खतरा भी होता है क्योंकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का ऐसे निवेश पर असर पड़ता है। ऐसे में सरकारी योजनायें ज्यादा फायदेमंद हो सकती हैं और इनमें खतरा भी कम होता है। इन योजनाओं में अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है।

कुछ सरकारी योजनाओं में बैंकों के जरिये निवेश होता है, जबकि कुछ में पोस्ट ऑफिस के जरिये निवेश होता है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में रिस्क भी कम होता है और अच्छा रिटर्न मिलता है। बाजार के उतार-चढ़ाव के असर से दूर यहाँ आपका पैसा सुरक्षित रहता है, जो हर निवेशक चाहता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना को सरकार ने खासकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया है। इसमें आप अपनी बेटी के नाम पर साल में कम से कम एक हजार और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में करीब 8.20% का ब्याज मिलता है और हर तीन महीने पर इसकी समीक्षा भी की जाती है। इसके साथ ही इस योजना में सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है।

पीपीएफ

वहीं पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपने पैसे पर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। इसमें आप साल में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश करके 7.10% का ब्याज हासिल कर सकते हैं। इसके तहत टैक्स में छूट के साथ ही स्थायी रिटर्न भी मिलता है।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम भी काफी बेहतर योजना है जो अच्छा रिटर्न देती है। इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इस योजना में निवेश करने पर करीब 7.70% का ब्याज मिलता है। अन्य दोनों योजनाओं की तरह, इस योजना में भी सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है। अगर आप बेहतर और स्थायी रिटर्न चाहते हैं तो इस योजना में निवेश कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख