शेयर मंथन में खोजें

1 मई से बदल जायेंगे बैंक, रेलवे समेत ये नियम; जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ नियमों में बदलाव होते हैं। इसी तरह 1 मई 2025 से भी कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, एटीएम से पैसों की निकासी से लेकर ट्रेन टिकट तक के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है।

एटीएम चार्ज

एटीएम से पैसों की निकासी की बात करें तो इसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। 1 मई से एटीएम से पैसों की निकासी महँगी हो सकती है। मेट्रो शहरों में लोग हर महीने 3 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन कर पायेंगे। नॉन मेट्रो शहरों में हर महीने 5 मुफ्त एटीएम ट्रांजैक्शन किये जा सकेंगे। मुफ्त लिमिट खत्‍म होने के बाद बैंक हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप एटीएम में जाकर अपना अकाउंट बैलेंस चेक करते हैं तो उसके लिए 9 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।

वेटिंग टिकट को लेकर नियमों में बदलाव

भारतीय रेलवे ने 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट पर यात्रा करने को लेकर नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। अब वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करने पर रेलवे ने रोक लगा दी है। यानी अब वेटिंग टिकट वाले यात्री जनरल कोच में ही सफर कर सकेंगे। अगर कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

फास्टैग नियम में बदलाव नहीं

हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि फास्‍टैग को 1 मई से हटाया जायेगा और उसकी जगह जीपीएस बेस्‍ड सिस्‍टम के तहत टोल लिया जायेगा। हालाँकि परिवहन मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि जीपीएस बेस्‍ड टोल टैक्‍स को पूरे देश में लागू करने की अभी कोई योजना नहीं है। अगर आप यह सोचकर उसे रिचार्ज नहीं करवा रहे थे कि नियमों में बदलाव होने वाला है तो, अब आप फास्‍टैग को रिचार्ज करा सकते हैं।

महाराष्ट्र में कैब का किराया होगा तय

इसके अलावा, 1 मई से महाराष्‍ट्र के पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और बारामती में ओला, उबर और रैपिडो जैसी टैक्‍सी सेवाओं का किराया सरकार तय करेगी। इनका किराया दिल्ली में ऑटो की तर्ज पर होगा। हालाँकि, दिल्ली में ऑटो चालक कई मौकों पर नियमों को ताक पर रख देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मई से ओला-उबर को पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 37 रुपये किराया चार्ज करना होगा। उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया चार्ज किया जायेगा। नये नियमों से सवारी और ड्राइवर दोनों को पता रहेगा कि कितने किलोमीटर के लिए क्‍या किराया वसूला जा रहा है।

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख