शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील का शेयर 14.5% उछला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के आज के कारोबार में जिंदल स्टील के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.15 बजे 14.5% की बढ़त के साथ 1045 रुपये पर है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का लाभ 325.17 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 319.05 करोड़ रुपये था। जिंदल स्टील उड़ीसा के अंगुल में 15,000 करोड़ रुपये की लागत से 60 लाख टन वार्षिक क्षमता वाले इस्पात संयंत्र की स्थापना कर रहा है।

अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में इसे 1791.46 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 1407.41 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख