शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा के शेयर लुढ़के

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में एक समय 1041 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.32 बजे 7.16% की कमजोरी के साथ 1061.35 रुपये पर है, जबकि इस समय सेंसेक्स में 1.3% की उछाल है। इजराइल की सुप्रीम कोर्ट ने सन फार्मा और टारो फार्मा को आदेश दिया है कि वे अपने विवाद के हल के लिए फिर से बातचीत करें। गौरतलब है कि टारो फार्मा ने सन फार्मा में अपने प्रस्तावित विलय के लिए 15 डॉलर प्रति शेयर की माँग की थी, लेकिन सन फार्मा ने इसे 'टारो के मूल्य से अधिक' कह कर खारिज कर दिया था।

 याद रहे कि पिछले साल मई में टारो ने सन फार्मा के साथ 45.4 करोड़ डॉलर मूल्य वाले विलय समझौते को खारिज कर दिया था और इसके बाद सन फार्मा ने इसके खिलाफ अमेरिकी और इजराइली न्यायालयों में याचिका दायर कर दी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!