शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा 85% बढ़ा, शेयर चढ़े

पंजाब नेशनल बैंक के मुनाफे में 85% की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बैंक का मुनाफा 1005.82 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान बैंक को 541.45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर भाव दोपहर 2.30 बजे 2.86% की बढ़त के साथ 401.40 रुपये था।

इस दौरान बैंक की कुल आमदनी भी बढ़ी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में बैंक की कुल आय 6239.91 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 4119.57 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख